पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में विवेक कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाएगा। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाएगा। साथ ही नियमित गश्त और विशेष अभियान चलाकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: अगिआंव बाजार में अनिल ने संभाला थानाध्यक्ष का पदभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...