Purnia News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रूपौली में पैदल मार्च निकाला। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर बाजार के रास्ते प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। मार्च के बाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इस मौके पर प्रेमकिशोर सिंह, सत्यम आनंद, चंद्रभान जायसवाल, शमशेद आलम, आमोद कुमार यादव, परवेज आलम, अरुण यादव, मो. शहीद राजा, मो. वासिक और विपिन कुमार सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.