पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। नगर निकायों में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की जांच ने नगर निगम से लेकर नगर निकायों के कामकाज के तौर-तरीकों की पोल खोलकर रख दी है। इस्टीमेट के विपरीत धरातल पर कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों में मानकों का ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कहीं सड़क की मोटाई कम है तो कहीं सड़क की चौड़ाई मानक के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना (वर्ष 2024-25) के तहत पूर्णिया जिला अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों द्वारा पूर्ण की गई विकास योजनाओं की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसके लिए कुल 17 संयुक्त टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रति टीम दो अधिकारी और एक अभियंता श...