Purnia News: मीरगंज में 22 बिजली पोल से तार की चोरी, पटवन ठप
पूर्णिया, अक्टूबर 23 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के कठबजरा नहर के समीप चोरों ने 22 बिजली पोल से तार की चोरी कर ली। तार चोरी होने से खेतों की सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे किसानों के पटवन का काम बाधित हो रहा है और उन्हें फसलों की सिंचाई की चिंता सताने लगी है। बताया जाता है बिजली तार चोरी होने से विभाग को आर्थिक क्षति हुई है। वहीं सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर पटवन नहीं होने से खेतों में लगी फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका है। मीरगंज बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 22 बिजली पोलों का तार चोरी होने से विभाग को नुकसान हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.