Purnia News: मीरगंज में वाहन जांच अभियान में चालकों से जुर्माने की वसूली
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मीरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को सरसी मोड़ के समीप मीरगंज-धमदाहा मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का चालान काटकर कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने, वाहन के आवश्यक कागजात अधूरे होने तथा ट्रिपल लोडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से जांच की गयी। कुछ चालक कार्रवाई से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की ओर मुड़ गए, जबकि कई लोग मौके पर ही अपने वाहन के कागजात तलाशते नजर आए। यह भी पढ़ें- Biharsharif ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.