Purnia News: मीरगंज के दुर्गा मंदिरों में गूंजे मां शैलपुत्री के जयकारे, नवरात्र शुरू
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के आगाज के साथ ही मीरगंज में दुर्गा पूजा की रौनक दिखने लगी है। रविवार को पावरग्रिड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और बहेलिया स्थान दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। पावरग्रिड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से मां शैलपुत्री की आराधना की। वहीं, बहेलिया स्थान दुर्गा मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। मां के दर्शन कर लोगों ने अपने परिवार की खुशहाली और समाज में सुख-शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.