Purnia News: मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया। मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल राधानगर कसबा के द्वारा कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके तहत छात्रों को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने आधुनिक कृषि पद्धतियों, कृषि अनुसंधान एवं नवाचार , ग्रीन हाउस खेती , जैविक खेती, बीज विकास , मृदा परीक्षण एवं उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। फैकल्टी सदस्यों ने कृषि विज्ञान की विभिन्न शाखाओं एवं कृषि में करियर की संभावनाओं के बारे में भी बताया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्रों ने कृषि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण का आभार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.