Purnia News: मित्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स में शनिवार को मित्रता दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया तथा एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बाँधकर मित्रता, प्रेम और आपसी सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य एवं समूह गतिविधियों का आनंद लिया। सभी बच्चों ने अपने मित्रों को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर मित्रता का उत्सव मनाया और खुशियाँ साझा कीं। शिक्षकों ने बच्चों को सच्ची मित्रता, सहयोग, सम्मान और एक-दूसरे की सहायता करने के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कृष्ण दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.