पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात रंगपुरा गांव में छापेमारी कर मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 56/26 में दर्ज मामले में रंगपुरा निवासी मो. अमीरुद्दीन उर्फ माना और मो. बाबुल को गिरफ्तार किया गया। वहीं कांड संख्या 48/26 में रमनाटोल रंगपुरा निवासी इसलाम मंसूरी उर्फ इस्लामुद्दीन को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...