Purnia News: मारपीट, तोड़फोड़ और मोबाइल छिनतई का आरोप, थाने में दिया आवेदन
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनगामा पंचायत अंतर्गत अहिलगांव गांव में मारपीट, तोड़फोड़ एवं मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. अफरोज ने जलालगढ़ थाना में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में मो. अफरोज ने बताया कि 27 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनकी पुत्री फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उनकी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर आरोपित पक्ष के कई लोग हरवे-हथियार, फरसा और तलवार लेकर उनके घर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आवेदन के अनुसार मारपीट में मो. अफरोज के सिर में गंभीर चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.