पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीडीसी कार्यालय कक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले सघन पंजीकरण अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में माय भारत नोडल पदाधिकारी तथा कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ा जा सके। यह भी पढ़ें- तीन दिन में सभी पात्र युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें: एडीसी मेरा युवा भारत उपनिदेशक ...