पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पासवान को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में सरपंच भरत पासवान, महबूब आलम, निरंजन मेहता, सुरेश पासवान, मो. शरीफ, मो. हसबील, पिंकु पासवान, रमेश पासवान, टुनटुन मुखिया, कामदेव मुखिया, राजेन्द्र कुमार, प्रेमलाल रजक एवं वरुण कुमार मेहता सहित कई लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...