पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर में पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम के आवास परिसर में मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर राय ने की। बैठक में संगठन से जुड़े सदस्यों ने मानवाधिकारों के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की रक्षा करना तथा मानवाधिकारों के हनन को रोकना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। लोगों को अधिकारों की रक्षा, अधिकारों के उल्लंघन की जांच, मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नजर रखने जैसे विषयों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष राय ने कहा कि संगठन को जल्द ही पूर्णि...