Purnia News: माता-पिता को खो चुके युवक को सांसद ने दी आर्थिक सहायता
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत एकम्बा पंचायत के भटेली गांव निवासी स्वर्गीय वासुदेव दास के निधन के बाद उनके शोकाकुल परिवार से मिलने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे वासुदेव दास का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार पहले ही मातृ-वियोग का दुख झेल चुका था और अब पिता के निधन के बाद उनके पुत्र विजय कुमार मंडल पूरी तरह असहाय हो गए हैं। सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.