पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर मीरगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भक्ति की बयार बह रही है। मंदिरों से लेकर घरों तक मां दुर्गा के भक्ति गीतों, दुर्गा सप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मीरगंज दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। धूप, दीप, अगरबत्ती और कपूर की सुगंध के बीच मां की आरती और स्तुति से पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। शाम होते ही मंदिरों में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिला श्रद्धालुओं ...