Purnia News: मां महाकाली की प्रतिमा विसर्जन के साथ चार दिवसीय पूजा संपन्न
पूर्णिया, नवम्बर 12 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर के आर्य नगर हाट स्थित श्रीराम ठाकुरबाड़ी परिसर के शिवशक्ति पीठ सार्वजनिक मां महाकाली मंदिर में आयोजित चार दिवसीय महाकाली पूजा का समापन बुधवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से मां महाकाली की प्रतिमा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा लेकर कसबा की ऐतिहासिक कारी कोशी नदी स्थित महावीर चौक पहुंचे, जहां नम आंखों से मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस पंकज एवं संयोजक बमबम साह ने समिति के उपाध्यक्ष दीपक मंडल, अप्पू साह, रितेश साह, देव कुमार सिंह उर्फ भोला, प्रकाश साह, अभिषेक झा, गौरव कुमार सहित सभी पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.