पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय कारा पूर्णिया में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और विधिक सहायता की व्यवस्था का मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग ने जायजा लिया। उन्होंने कारा के विभिन्न वार्डों सहित अस्पताल, पाकशाला, पुस्तकालय, निर्माणशाला और विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कारा प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रमोद रंजन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के अधीक्षक मनोज कुमार, उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में महिला एवं पुरुष वार्डों में बंदियों के रहने की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की ...