Purnia News: महिला मंच ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावन माह में पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जयप्रकाश कॉलोनी, मधुबनी की महिला मंच की महिलाओं ने सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्षा ममता झा ने की। बैनर का अनावरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाए और झूला झूला। साथ ही मेहंदी लगाकर एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं और सावन की खुशियां साझा कीं। अध्यक्षा ममता झा ने कहा कि सावन उत्सव भारतीय संस्कृति और नारी एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है और कॉलोनी में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। मौके पर नीतू झा, रानी झा, बुलबुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.