पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच-65 पर मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलिया स्थान के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीपुर करमा गांव निवासी विजय यादव की 42 वर्षीय पत्नी कविता देवी अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के साथ रविवार की रात फलका से पूर्णिया स्थित किराये के आवास लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: मां-बेटी को रौंदने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस : दोनों स्कूटी पर सवार थीं। रात करीब आठ बजे बहेलिया स्थान के समीप सड़क किनारे जमा मिट्टी पर स्कूटी फ...