Purnia News: महिला एवं बेटी की पीलर में बांधकर पिटाई
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना क्षेत्र से महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी की पीलर में बांध कर पिटाई का एक मामला सामने आया है। इस बावत पीड़ित महिला ने सहायक खजांची थाना में एक नाबालिग लड़की समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसी के टोले की एक नाबालिग लड़की दो सितंबर को गायब हेा गई थी। उसके विपक्षियों को शक था कि महिला एवं उसकी बेटी ने ही लड़की को गायब करवाया है। इसी बात को लेकर महिला एवं उसकी बेटी को पीलर में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: कोपा में पीतल के बर्तन के साथ तीन गिरफ्तार सहायक खजांची थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.