Purnia News: महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को पुलिस का तवज्जो
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के विभिन्न स्थानों पर बीते दिनों हुई घटनाओं से पूर्णिया पुलिस ने सबक लिया है। पुलिस की ओर से महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को विशेष तवज्जो दिया जा रहा है। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर महिला तथा बच्चों से संबंधित स्थानों यथा शिक्षण संस्थानों एवं पार्क आदि जगहों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इन स्थानों पर संबंधित थाना पुलिस, पुलिस दीदी एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। खासकर शहरी इलाके में पुलिस की संयुक्त टीम को डीएसपी विशेष अपराध शिवानी श्रेष्ठ लीड कर रही है। टीम लगातार संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर महिला एवं बच्चों के प्रति संभावित जोखिमों को तलाश रही है। साथ महिला के प्रति सम्मान एवं संवेदनशील बनने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रही है। पार्कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.