Purnia News: महियारपुर में 23 अगस्त को निकलेगी कलश यात्रा
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। महियारपुर स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक नर्मदेश्वर मंदिर में शिव प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की सजावट एवं अन्य तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। महोत्सव के तहत 23 अगस्त को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं 24 अगस्त को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने और पुण्य लाभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.