पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा के महाबीर चौक स्थित कोसी धार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बुधवार की सुबह नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विसर्जन की सुचारू व्यवस्था और आवश्यक जनसुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने प्रतिमा विसर्जन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए घाट पर रैंप निर्माण की मांग रखी। इस पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने कनीय अभियंता अब्दुल लतीफ को अविलंब रैंप निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jamui News: दुर्गापूजा को लेकर झाझा थाना में हुई शांति समिति की बैठक, विसर्जन स्थल का भी लि...