Purnia News: महानंदा में बढ़ा जलस्तर, मीनापुर पंचायत के चहट में शुरू हुआ कटाव
पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि और कनकई नदी के जलस्तर में कमी के बीच बायसी प्रखंड की मीनापुर पंचायत के चहट गांव में नदी कटाव शुरू हो गया है। कटाव की सूचना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण अचानक नदी किनारे कटाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कटाव की आशंका को देखते हुए युवक रातभर जागकर नदी के जलस्तर और कटाव की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन सूचना मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.