Purnia News: महानंदा नदी के भीषण कटाव से आसजा कब्रिस्तान संकट में
पूर्णिया, जुलाई 12 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से होकर बहने वाली महानंदा नदी का कटाव लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। कंफलिया पंचायत के आसजा गांव के समीप नदी की तेज धारा ने वर्षों पुराने कब्रिस्तान को अपनी जद में ले लिया है। कटाव के कारण कब्रिस्तान का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष भाग भी खतरे में है। स्थिति यह है कि गांव अब कटाव स्थल से महज करीब सौ मीटर की दूरी पर रह गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों की चिंता स्थानीय ग्रामीण अनवर, मोहम्मद नौमान, कुर्बान, शरीफ, जावेद, आविद, अब्दुस सत्तार, जफीक तथा जमशेद सहित अन्य लोगों ने बताया कि महानंदा नदी का कटाव लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कटावरोधी उपाय नहीं किए गए तो कब्रिस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.