Purnia News: महानंदा नदी के कटाव से मल्हाना गांव पर संकट
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हिस्से से होकर बहने वाली महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सिरसी पंचायत के मल्हाना गांव में नदी कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। महज 12 से 14 घंटे के भीतर लगभग 20 फीट से अधिक भूमि नदी में समा गई है। कटाव की रफ्तार को देखकर गांव में दहशत का माहौल है और दर्जनों परिवार अपने हाथों से ही घर तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन अचानक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद कटाव तेजी से बढ़ गया। अब तक आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घर महानंदा नदी में विलीन हो चुके हैं। वहीं कई अन्य परिवारों के घर भी कटाव की जद में आ गए हैं। कटाव से प्रभावित परिवारों में अरशदो बेगम, नूरी बेगम, जुलेखा खातून, राबे बेगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.