पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा और कनकई नदी के जलस्तर में लगातार कमी जारी है, जबकि अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में बुधवार को हल्की वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच नदी किनारे कटाव तेज होने से प्रशासन की चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और नदी कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि क्षेत्र की नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी कटाव की स्थिति की भी निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा और कनकई नदी के जलस्तर में कमी जारी है, जबकि परमान नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है। किशनग...