Purnia News: महानंदा, परमान व कनकई के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी
पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल क्षेत्र में महानंदा, परमान और कनकई नदियों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। नदियों के जलस्तर में फिलहाल खतरे के निशान से नीचे उतार-चढ़ाव जारी है। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर के साथ-साथ कटाव प्रभावित क्षेत्रों की भी निगरानी की जा रही है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण महानंदा नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है, जबकि परमान नदी के जलस्तर में कमी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.