पूर्णिया, अगस्त 30 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है जबकि पूर्णिया में महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार कमी जारी है। इसके बाद कुछ इलाकों में नदी कटाव शुरू हो गया है। वहीं प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी प्रशासन कर रहा है।

जलस्तर में कमी की जानकारी एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी जारी है। प्रशासन नदियों के जलस्तर एवं नदी कटाव की लगातार निगरानी कर रहा है। आवश्यकता अनुसार जल संसाधन विभाग के द्वारा कटाव निरोधक कार्य चलाया जा रहा है।

महानंदा नदी की स्थिति महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी हुई है। उन्होंने कहा कि किशनगंज ...