Purnia News: महानंदा, कनकई व परमान नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन कमी
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में कमी से नदी किनारे बसे लोगों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और संभावित नदी कटाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि क्षेत्र की नदियों के जलस्तर में लगातार कमी हुई है। प्रशासन की टीम जलस्तर की स्थिति के साथ-साथ नदी कटाव वाले क्षेत्रों की भी निगरानी कर रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में फिलहाल कमी का रुख है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का खतरे का निशान 66.000 मीटर है। सोमवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.