Purnia News: महानंदा, कनकई और परमान नदी के जलस्तर में लगातार कमी, कटाव तेज
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई और परमान नदियों के जलस्तर में लगातार कमी जारी है। जलस्तर घटने के साथ कई स्थानों पर नदी कटाव तेज होने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि तीनों नदियों के जलस्तर में कमी जारी है। प्रशासन द्वारा जलस्तर और नदी कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग की ओर से नदी कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान और कनकई नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का खतरे का निशान 66.000 मीटर है। गुरुवार शाम पांच बजे जलस्तर 63.700 मीटर था जो 96 घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.