पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता अभियान के तहत धमदाहा प्रखंड की पांच पंचायतों के विभिन्न महादलित टोला में शिविर लगाया गया। ठाढ़ी राजो, बिशनपुर, कुंवारी, चंपावती एवं रंगपुर दक्षिण पंचायत में आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 89 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 90 आवेदन लंबित हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गुरु संत रविदास विकास शिविर में 1012 आवेदनों का हुआ निष्पादन महादलित शिविर का निरीक्षण गुरुवार को धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने ठाढ़ी राजो पंचायत के सरकार भवन में आयोजित महादलित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को...