पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। विधायक कलाधर प्रसाद मंडल बुधवार की देर शाम नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 16 स्थित महादलित बस्ती पहुंचे। उन्होंने बस्ती के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बस्ती के लोगों ने विधायक को सड़क, नाली, बिजली, पेयजल समेत अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद महादलित बस्ती आज भी विकास की सुविधाओं से वंचित है। बस्ती में अब तक अपेक्षित विकास कार्य नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि महादलित बस्ती की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान कराया जाएगा। बस्ती के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्हों...