Purnia News: महादलित टोला के बच्चे शिक्षा से वंचित
पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। दनसार पंचायत के महादलित टोला के छोटे-छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र की अधिक दूरी के कारण प्रारंभिक शिक्षा और पोषण सेवाओं से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार और बाल विकास परियोजना विभाग से टोले में अलग आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार दनसार पंचायत के वार्ड संख्या 10 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 संचालित है। महादलित टोला के बच्चों को केंद्र तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। छोटे बच्चों के लिए इतनी लंबी दूरी तय करना मुश्किल है। वर्तमान आंगनबाड़ी केंद्र पर आसपास के गांवों के ही करीब 40 से 50 बच्चे पहुंचते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुनीता टुडू ने बताया कि महादलित टोला के बच्चों को केंद्र तक लाने में काफी परेशानी होती है। सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.