पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महात्मा गांधी सेवा सदन में आयोजित गरिमामयी समारोह में पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया। तिरंगा फहराने के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत के गौरव, वीरता, त्याग, संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को हम कभी भुला नहीं सकते। आज का दिन हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र...