Purnia News: महागौरी का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा पंडालों में जयकारे से गूंजा माहौल
पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी का पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। पट खुलते ही श्रद्धालु माता की एक झलक पाने के लिए व्याकुल दिखे। पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। पूर्णिया सदर प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर, अंदेली, रानीपतरा, रजीगंज, दीवानगंज सहित विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने माता महागौरी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पंडालों में बज रहे भक्ति गीतों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।नवरात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.