पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गुलाबबाग में आयोजित होने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने को लेकर पूजा समिति एवं स्थानीय युवाओं की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान, सुनील शर्मा, संजय सिंह, अनिल शर्मा और राजेश कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सैकड़ो से अधिक युवाओं को शामिल कर 'रक्षा दल' का गठन किया गया।रक्षा दल के सदस्य मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर नजर रखेंगे। सभी स्वयंसेवकों को वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे एक-दूसरे के साथ-साथ कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क में रहेंगे। मेले की व्यवस्था के लिए पांच-पांच सदस्यों वाली छह टीमें बनाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : महागणपति पूजा...