पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गुलाबबाग में आयोजित होने वाले 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों को लेकर महागणपति चतुर्थी महोत्सव समिति का एक शिष्टमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी विग्नेश टी. ए. से मिला। शिष्टमंडल ने आगामी महोत्सव के सफल, भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Araria News: 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठकमहागणपति चतुर्थी महोत्सव की समिति शिष्टमंडल में समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान, कोषाध्यक्ष भरत भगत, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा मीडिया प्रभारी सह स्वागत अध्यक्ष राजेश कुमार झा शामिल थे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को गुलाबबाग में पिछले 27 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे महागणपति चतुर्थी मह...