Purnia News: महाकाली मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
पूर्णिया, नवम्बर 4 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सब्दलपुर गांव स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर के नवनिर्मित भवन में मां काली की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर बुधवार की सुबह गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं। कलश यात्रा सब्दलपुर गांव से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक पूर्णिया सिटी मंदिर परिसर पहुंची। वहां स्थित पवित्र जलस्रोत पर पंडितों के आचार्यत्व में विधिवत पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं और कन्याओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था मां काली के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ वापस सब्दलपुर गांव पहुंचा। इस दौरान शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.