पूर्णिया, नवम्बर 22 -- Purnia News: चौसा । पूर्वी पंचायत के डबरू टोला में शुक्रवार को इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो. मुमताज आलम ने की। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार दास ने कहा कि केंद्र और विशेष रूप से बिहार की जनता महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही है। बिहार में भाजपा की सरकार ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा कर अब उसे स्वेच्छा से छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे है। जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा ने कहा कि जिले भर में पार्टी का विस्तार करते हुए प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है। बैठक को पार्टी के निगरानी समिति के सदस्य दिनेश शर्मा, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, ग्वा...