पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग से होकर बहने वाली महानंदा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के साथ ही कटाव तेज हो गया है। सिरसी पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित मल्हना गांव में महानंदा नदी का भीषण कटाव जारी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। कटाव की रफ्तार देखकर लोग अपने घर-आंगन छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सोमवार को जारी कटाव के दौरान मोसम्मत अरश्दी बेगम का घर नदी में समा गया। वहीं कटाव की जद में आने के भय से निहाल आलम, शकील, जुलेखा खातून, निराला बेगम, साकेरा खातून, साहिस्ता बेगम, अंजार आलम, हाजी मो. अशफाक, जीनत फातमा, शाहनवाज आलम, आफाक, दिलनवाज आलम, नवाज आलम, नशर, जफर शमदानी, इजहार शमदानी, मो. हसनैन, अफरोज आलम, हुसैन, अबसार आलम, मुजम्मिल वकील, मास्टर शफी उर रहमान, मास्टर अताउर रहम...