Purnia News: मरंगा में सड़क किनारे मिला अधेड़ का अज्ञात शव
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एनएच-31 स्थित बियाडा के समीप सड़क किनारे एक अधेड़ का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि एनएच-31 पर मरंगा बियाडा के समीप सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.