Purnia News: मनिरुद्दीन हत्याकांड में पांच के विरुद्ध नामजद आवेदन, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज निवासी मनिरुद्दीन उर्फ पूरण हत्याकांड में मृतक की पत्नी रानी खातून ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद आवेदन थाना में दिया है। आवेदन में शहीदगंज निवासी मो. रब्बान, मो. इमरान, मो. रिजवान उर्फ लड्डू, मो. रिहान उर्फ बबलू और मो. लड़कु उर्फ बदिउज्जमा पर मनिरुद्दीन की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, मनिरुद्दीन का नामजद आरोपियों के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मो. रब्बान ने कुछ दिन पूर्व मनिरुद्दीन को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: मनिरुद्दीन हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.