Purnia News: मनिरुद्दीन हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में आक्रोश
पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत निवासी मनिरुद्दीन उर्फ पूरन हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस को मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस घटना के विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच करने और हत्याकांड का जल्द उद्भेदन करने का दावा कर रही है। वहीं, घटना के बाद से पुलिस की जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं होने से मृतक के परिजनों में असंतोष व्याप्त है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनिरुद्दीन की हत्या पुराने जमीन विवाद को लेकर की गई है। परिजनों के अनुसार, जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते मनिरुद्दीन की हत्या कर शव को जंगल के बीच पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों ने जमीन विवाद में शामिल लोगों पर ही हत्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.