Purnia News: मनरेगा में 31 लाख खर्च का सामाजिक अंकेक्षण
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। पंचायत भवन जलालगढ़ में सामाजिक अंकेक्षण टीम की ओर से मनरेगा योजनाओं की सोशल ऑडिट सुनवाई सभा आयोजित की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत पंचायत में करीब 31 लाख रुपये खर्च किए जाने का ब्यौरा टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसमें आवास योजना से जुड़े श्रमिकों के बीच करीब 23 लाख रुपये तथा अन्य मनरेगा योजनाओं में करीब आठ लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। सामाजिक अंकेक्षण टीम ने योजनाओं में हुए खर्च की जांच के साथ मजदूरों से भी जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने श्रमिकों के घर पहुंचकर तथा कार्यस्थलों का निरीक्षण कर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मजदूरों ने जॉब कार्ड के नवीनीकरण की मांग रखी। कई श्रमिकों ने कार्यस्थल पर मजदूरी से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नियमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.