Purnia News: मध्य विद्यालय शोभागंज में इको क्लब का गठन
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के कबैया पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय शोभागंज में शैक्षणिक गतिविधियों को सशक्त बनाने एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से इको क्लब का गठन किया गया। नोडल पदाधिकारी सह शिक्षक प्रणव कुमार एवं पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित इको क्लब में जैनब खातून, रोजीना खातून, असरफ आलम, मो. आरिफ, नायरा खातून, साहिस्ता खातून, मो. इजरायल, सुमेरा तथा सरफराज को सदस्य बनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं क्लब के संरक्षक नृपेंद्र कुमार नीरज ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के प्रति किया जागरूक इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.