Purnia News: मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती
पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दीयरा सहित कई निजी विद्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दीयरा में विद्यालय प्रधान ब्रज किशोर सिंह की अगुवाई में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिक्षकों ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी ने देशवासियों को एक सूत्र में पिरोकर सामान्य आंदोलन को जन आंदोलन का रूप दिया। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती बताया गया कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.