Purnia News: मध्य विद्यालय मंझेली हाट में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व के मध्य विद्यालय मंझेली हाट में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में दोपहर दो बजे के बाद वर्गवार रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया।कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षा में शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन के गीतों से उत्सव का माहौल बना रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर भाई-बहन के प्रेम, आपसी सम्मान और सद्भावना का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.