पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। रेणु रंगमंच संस्थान रंग मंडल पूर्णिया के तत्वावधान में मध्य विद्यालय बिशनपुर कसबा में आयोजित सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को अभिनय के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने भाव-भंगिमा, मंचीय गतिविधियों, संवाद-अदायगी, गीत-संगीत तथा अभिनय की मूलभूत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों को खेल-खेल में रंगमंच की बारीकियां सिखाई गईं, जिससे उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हुआ। कार्यशाला के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, नदी-नालों की ...