Purnia News: मध्य विद्यालय के गेट के सामने आठ महीने से बह रहा बदबूदार पानी, लोग परेशान
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के बनमनखी रोड स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा एससी के मुख्य गेट के सामने पिछले आठ महीने से अधिक समय से नाले का दूषित और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आसपास के लोगों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय आना-जाना पड़ता है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले से लगातार निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। विद्यालय में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक पढ़ाई होती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दुर्गंध के बीच रहना पड़ता है। गंदे पानी से होकर गुजरने में भी लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.